फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governor arrived in Nainital

आग से बचाव को अपनाई जाए आधुनिक तकनीक : राज्यपाल

Thu, 28 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Governor arrived in Nainital
नैनीताल में शुभारंभ करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। राज्यपाल डा. केके पॉल ने कहा रेलवे को करोड़ों की संपत्ति और जानमाल की सुरक्षा के लिए आधुनिकतम उपाय अपनाने होंगे। यात्रियों को आग लगने के कारणों की जानकारी देनी होगी। यात्रियों तथा रेलवे के संयुक्त प्रयास से ही आग लगने के दौरान लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकता है। इसके लिए रेलवे अफसरों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किया जाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने बुधवार को यहां राज्य अतिथि गृह में नार्थ ईस्टर्न रेलवे के आपदा प्रबंधन एवं प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमीनार का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सेमीनार में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे रेलवे के अफसर हिस्सा ले रहे हैं। सेमीनार को संबोधित करते हुए डा. पॉल ने कहा आपदा के स्मरण से ही हम भयभीत हो जाते है।
विज्ञापन


बाढ़ और भूकंप जैसी आपदा से काफी क्षेत्र प्रभावित होता है, जबकि आग से होने वाली आपदा कम क्षेत्र में होती है, लेकिन इसमें जन और धन की हानि बड़े पैमाने पर होती है। उन्होंने कहा ऐसे में सभी को आपदा के प्रति सजग रहना होगा। ताकि समय पर आग पर काबू पाया जा सके। राज्यपाल ने प्रदेश में वनों में आग की घटनाओं पर भी चिंता जताई। कहा विदेशों मे वनों को आग से बचाने के लिए आधुनिकतम तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे वहां वन संपदा की हानि पर काफी हद तक काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र के सामान्य सचिव एपी सिह ने संस्थान और रेलवे में अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया। कहा सेमीनार में आपदा से बचाव के लिए सुझाव लिए जाएंगे ताकि उन्हें अमल में लाया जा सके। सेमीनार में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केके अग्रवाल, बीएन माथुर, आयुक्त कुमाऊं अवेंद्र सिंह नयाल, डीआईजी पीएस सैलाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, मुख्य विकास  अधिकारी ललित मोहन रयाल, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed