फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government's priority to provide benefits of development schemes to the public: Sandhu

जनता को विकास योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता : संधू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Government's priority to provide benefits of development schemes to the public: Sandhu
नैनीताल। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू शनिवार शाम नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। जिले में जो भी लंबित योजनाएं हैं उन्हें तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके। कहा कि रविवार को वह अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव को शनिवार शाम पांच बजे कैलाखान स्थित हैलीपैड पर उतरना था लेकिन मौसम में खराब होने पर उनका हैलीकाप्टर को हल्द्वानी स्थित गौलापार के हैलीपैड में उतारना पड़ा। वहां से उनका काफिला कार से नैनीताल को रवाना हुआ। शाम 6:30 बजे संधू प्रशासन अकादमी पहुंचे, जहां पुलिस की गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पूर्व डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से हुई संक्षिप्त वार्ता में मुख्य सचिव संधू ने कहा कि रविवार को वह जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन को लगातार गाइडलाइन में फेरबदल करना पड़ रहा है। हर सप्ताह कोराना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सख्ती और छूट दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्ते से नैनीताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों में प्रशासन की कोरोना गाइड लाइन संबंधी सख्ती और बरसात के चलते अधिक संख्या में सैलानी नहीं पहुंचे हैं। कई मामलों में हाईकोर्ट की ओर से सरकार को फटकार लगाए जाने के सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि हर मामले में सरकार न्यायालय में अपना पक्ष रखती है। दूसरे वकील भी अपना पक्ष रखते हैं। सरकार जनभावनाओं के अनुरूप ही कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोराना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन और जिला प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। प्रदेश में कोराना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि रविवार को अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में आपदा, जल संरक्षण व कोरोना संक्रमण समेत विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इस मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसडीएम प्रतीक जैन आदि मौजूद थे।
पर्यटक स्थलों में पार्किंग की समस्या : संधू
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर पर्यटक स्थलों में पार्किंग को लेकर दिक्कतें हैं, क्योंकि पार्किंग के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है। कहा कि जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में नए पार्किंग स्थल बनाने के लिए भूमि तलाशने और उसका प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि नैनीताल में वाहन लेकर आने वाले सैलानियों की संख्या को देखते हुए ही यहां पार्किंग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed