फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Goljyu Yatra in Pithauragarh

राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर होगी श्री गोलज्यू रथयात्रा -मर्तोलिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Goljyu Yatra in Pithauragarh
Goljyu Yatra in Pithauragarh
पिथौरागढ़। न्याय के देवता के रूप में विख्यात गोलज्यू की रथयात्रा सोमवार को सीमांत मदकोट के बौना गांव की अति दुर्गम पहाड़ी धरतीधार से शुरू होगी। ये यात्रा 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय में पहुंचेगी। यात्रा मार्ग पर कई जगह लोग गोलज्यू रथ का स्वागत करेंगे। करीब 2200 किमी की इस यात्रा में उत्तराखंड राज्य स्थापना के दो दशकों की उपलब्धियों और खामियों पर का दस्तावेज भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक और अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने रविवार को पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। मर्तोलिया ने बताया कि श्री गोलज्यू रथयात्रा राज्य के भीतर पौराणिक महत्व के उन 22 आध्यात्मिक स्थलों तक पहुंचेगी, जहां गोलज्यू स्वयं गए थे, यात्रा के जरिये पूरे राज्य को एकसूत्र में पिरोएगा। इस दौरान राज्य निर्माण के बाद की बदलती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, लोकजीवन का भी व्यापक अध्ययन किया जाएगा। इन सब स्थितियों का समग्र दस्तावेज तैयार कर राज्य और केंद्र सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि लोगों के जीवनस्तर को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये यात्रा उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

गोलज्यू चौपाल लगाकर ली जाएगी राय
पिथौरागढ़। अपनी धरोहर संस्था के सचिव विजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लोगों ने क्या खोया, क्या पाया। इस पर सभी लोगों की राय इस यात्रा के दौरान गोलज्यू चौपाल में ली जाएगी। इसके लिए एक टीम इसी यात्रा में काम कर रही है। पूरे राज्य में इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। प्रवासी उत्तराखंडी, सभी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन इस यात्रा के संचालन में शामिल हैं। यहां जिला संयोजक विप्लव भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कलौनी, यात्रा संयोजक ललित पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed