{"_id":"57473ef34f1c1bd2406912e5","slug":"golf-will-boost-tourism-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा: पॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा: पॉल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। राज्यपाल डॉ. केेके पॉल ने कहा कि गोल्फ के जरिए नैनीताल में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। नैनीताल में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे 14वें गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता के कर्टेन रेजर में शिरकत करने आए राज्यपाल ने कहा कि राजभवन का गोल्फ कोर्स गुलमर्ग, ऊंटी, शिमला, शिलांग के गोल्फ कोर्स से भी काफी बेहतर है।
राज्यपाल ने 1926 में विकसित गोल्फ कोर्स की विशेषता पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 200 एकड़ के क्षेत्रफल में देवदार, बांज व बुरांश आदि विभिन्न प्रजातियों के घने वृक्षों के बीच गोल्फ कोर्स 3572 गज में फैला है। यह गोल्फर्स के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता में देशभर के 125 गोल्फर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिसमें 112 सामान्य वर्ग, 9 महिला तथा 4 छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा गोल्फ के बेहतरीन खिलाड़ी जफर इकबाल भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर राजभवन गोल्फ क्लब के गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेनि.) हरीश चंद्र साह ने बताया कि गोल्फ कोर्स पर 61 स्ट्रोक को खेलने के लिए 18 हॉल्स बने हैं। 27 व 28 मई को खेल के बाद कट आफ लिस्ट बनायी जाएगी जबकि तीसरे दिन 29 मई को स्ट्रोक प्ले के आधार पर विजयी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
साह के मुताबिक राज्यपाल डॉ. पॉल शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 29 मई को फाइनल मुकाबले के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी समारोह में नैनीताल के विभिन्न स्कूलों के उन युवा गोल्फर बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा जो बीते दिनों हुई प्रतियोगिता में विजेता घोषित हुए हैं। वार्ता में राज्यपाल के सचिव अरुण ढौडियाल, राज्यपाल परिसहाय डॉ. वाईएस रावत, हरीश कोठारी, आलोक साह, गीता साह, हंसी बृजवासी, डीएस बसनाल, डीएस मजेठिया, आनंद आर्या, नंदन टम्टा आदि मौजूद थे। .