फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Golf in Nainital start over

देखने में छोटे, पर लक्ष्य बड़े 

Sat, 28 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sat, 28 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Golf in Nainital start over
नैनीताल में गोल्फ मुकाबले शुरू - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। पढ़ाई के बाद जितना समय बचता है उसे क्रिकेट खेलने के बजाय गोल्फ खेलने में लगाते हैं। इस उम्र में मेहनत करेंगे तभी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। गोल्फ खेलने के शौकीन हम लोगों को घरवालों का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलता है। नैनीताल का गोल्फ कोर्स वास्तव में देश-विदेश के गोल्फ कोर्स से भी काफी बेहतर है।

विज्ञापन


यह कहना है विभिन्न शहरों से नैनीताल में 14वें गवर्नर्स गोल्फ कप टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे नन्हे और युवा गोल्फरों को। गोरखपुर निवासी सात वर्षीय लक्ष्य अग्रवाल का कहना है कि वह गोल्फ में अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करना चाहते हैं। उदीयमान गोल्फर लक्ष्य अपने पिता विनय अग्रवाल के साथ नैनीताल आए हैं।
विज्ञापन


बीते वर्ष भी उन्हें नैनीताल में जूनियर वर्ग में अवार्ड मिला था। कक्षा तीन में पढ़ने वाले लक्ष्य हर रोज पढ़ाई के बाद एनटीआर रेलेवे के गोल्फ कोर्स में प्रशिक्षण हासिल करते हैं। गोरखपुर के ही 11वीं कक्षा के शुभम बर्थवाल कहते हैं, उन्हें बचपन से ही गोल्फ रखने का काफी शौक रहा है। शुभम हर रोज दो घंटे गोल्फ खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून की 11 वर्षीय कान्वेंट आफ जीसेस एकेडमी की कक्षा सातवीं की छात्रा अग्रिमा मनराल कहती हैं कि गोल्फ खेलना मुझे अच्छा लगता है। गोल्फ में काफी अच्छा फ्यूचर है। अग्रिमा ने कहा कि जब वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी तो गोल्फ के एक कैंप में गई थी, तभी से उन्हें गोल्फ खेलने का जुनून सवार हो गया। अग्रिमा दिल्ली, लखनऊ, गुड़गांव, चंडीगढ़ आदि कई स्थानों में भी गोल्फ खेल चुकी है।

अग्रिमा के पिता महेश मनराल मर्चेंट नेवी कुवैत में कैप्टन और माता सुष्मिता मनराल ग्रहणी है। फरीदाबाद की रायल इंटरनेशनल स्कूल कक्षा 12वीं की छात्रा चेष्ठा कालरा दो साल से गोल्फ खेल रही है। एसकौल्ट कंपनी में मैनेजर अश्वनी कालरा व जिला कोर्ट फरीदाबाद में तैनात मीनाक्षी कालरा की पुत्री चेष्ठा की तमन्ना है कि वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ में नाम रोशन करे। 


नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब के सचिव सेवानिवृत्त कर्नल हरीश साह का मानना है कि वर्तमान में गोल्फ के प्रति युवाओं का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि गोल्फ अमीर लोगों का गेम है। क्लब के माध्यम से बीते दो वर्षों से लगातार नगर और आसपास के स्कूली बच्चों को गोल्फ कोर्स में गोल्फ का निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। बीते वर्ष 130 और और इस बार 93 बच्चों को कोचिंग दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed