फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Golden Jubilee celebrated with former students of Sainik School

Nainital News: सैनिक स्कूल में पूर्व छात्रों के साथ मनाई स्वर्ण जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Golden Jubilee celebrated with former students of Sainik School
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में स्वर्ण जयंती समारोह में मौजूद पूर्व छात्र।
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वर्ष 1967 बैच के पूर्व छात्रों ने स्वर्णिम यादों और उपलब्धियों को याद करते हुए स्वर्ण जयंती मनाई। समारोह में विद्यालय के 17 पूर्व छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

पुनर्मिलन कार्यक्रम में शक्ति स्मारक पर एक पुष्पांजलि समारोह भी आयोजित किया। सभी लोगों ने विद्यालय में बिताई पुरानी यादों को साझा किया। कार्यक्रम में बैंड डिस्प्ले भी हुआ। रत्नदीप सभागार में हुए कार्यक्रम में मेजर जनरल जीपी सिंह ने प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल, श्वेता डंगवाल और पूर्व शिक्षकों का स्वागत किया। साथ ही 1967-73 बैच को पढ़ाने वाले पीसी राणा को शॉल भेंट किया। सैनिक स्कूल के कैडेट ने पूर्व छात्रों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भारतीय सेना के कर्नल ज्योतिर्मय घोषाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में कर्नल अखिल गुप्ता, ब्रिगेडियर कुलवंत सिंह, डॉ. डीपीएस रेखी, कर्नल जेएस मनराल, बीएस राणा, कर्नल राजेश सकलानी, राजेंद्र सनवाल, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी, परमबीर सिंह, कर्नल अखिलानंद पांडे, कर्नल अशोक पाठक, कर्नल दिव्य प्रकाश, कर्नल विक्रम निम, कर्नल जावेद हुसैन, कर्नल ज्योतिर्मय घोषाल, मोहन सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed