{"_id":"61ddd3bf58155e2d15655916","slug":"girls-sports-in-bheemtal-bhimtal-news-hld450677387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से लेकर प्रदेश स्तर में भीमताल का मान बढ़ा रही दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से लेकर प्रदेश स्तर में भीमताल का मान बढ़ा रही दो बेटियां
भीमताल की दो बेटियां चित्रा नयाल और चारू रावत कबड्डी में पदक और ट्रॉफी के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
Link Copied
भीमताल। कहते हैं बेटियां बेटों से कम नहीं होती और ये बात भीमताल की दो बेटियों ने सच साबित कर दिखाई है। भीमताल के पांडेगांव की चित्रा नयाल और नलदमयंती ताल की चारू रावत ने कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद और प्रदेश स्तर में कई बार स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
चित्रा और चारू ने बिना संसाधनों के कड़ी मेहनत कर जिला का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है।। चित्रा नयाल भीमताल स्थित जीजीआईसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है और चारू रावत हरमन माइनर स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। दोनों स्कूल में पढ़ाई के बाद शाम को नगर के मिनी स्टेडियम स्थित मैदान पर अन्य साथियों के साथ कबड्डी की प्रैक्टिस करती है। दोनों ने बताया कि वह अपने संसाधनों से मेहनत करती है।
विज्ञापन
वहीं दोनों को कोच मदन खिमाल और मोनिका नयाल प्रशिक्षण देकर कबड्डी में आगे लाने का काम कर रहे हैं। दोनों ने नेशलन कैंप में प्रतिभाग किया है। दोनों का कहना है अगर सरकार और जिला प्रशासन का उन्हें सहयोग मिले तो वह बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल में पदक हासिल कर प्रदेश का सम्मान बढ़ाने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।