{"_id":"61a9306a57dcf111963d28bb","slug":"girl-arrested-for-blackmailing-youths-ramnagar-news-hld4464197126","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एक युवती काफी समय से सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। दो युवकों को ब्लैकमेल कर वह उसने सात लाख रुपये मांग रही थी। पीड़ित दोनों युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि ग्राम गर्जिया क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवती लंबे समय से सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। मामला तब सामने आया जब दो युवकों ने उसके खिलाफ कोतवाली तहरीर दी। एसएसआई हुसैन के अनुसार रामनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि युवती ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और बाद में वह उसके घर आकर सात लाख रुपये मांगे। मना करने पर उसने हंगामा किया और मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासी युवक ने भी बताया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उससे 90 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग की।
इस पर दूसरे युवक ने भी कोतवाली में तहरीर दी। मामले की विवेचक एसआई प्रीति ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
कई युवकों बना चुकी हैं अपना शिकार : प्रीति
एसआई प्रीति ने बताया कि युवती पिछले चार-पांच साल से यहीं काम कर रही थी। अब तक वह भवानीगंज, गूलरघट्टी, कानिया, चोरपानी, लखनपुर और पीरूमदारा क्षेत्र के कई युवकों को अपना निशाना बनाया है। अधिकतर युवक बदनामी के डर से खुलकर सामने नहीं आए। जिन दो युवकों ने तहरीर दी वह इससे काफी परेशान हो चुके थेे। आरोपी युवती ने कई युवकों को फंसाने की बात कबूल की है।