फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girish Joshi became the president of the State Teachers' Union

Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने गिरीश जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Girish Joshi became the president of the State Teachers' Union
चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते ​​शिक्षक।
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में शनिवार को जिला कार्यकारिणी चुनी गई। पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बनाए गए नौ बूथों पर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक हुई वोटिंग में 2190 शिक्षकों ने भाग लिया। कुल सात पदों के लिए सात राउंड की मतणना हुई। देर शाम आए नतीजों के बाद अध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र जोशी विजयी रहे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी नमिता पाठक को 253 मतों से परास्त किया।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में मदन गिरी गोस्वामी पुरुष उपाध्यक्ष, कविता कपकोटी महिला उपाध्यक्ष, पंकज कुमार मंत्री, गिरीश चंद्र कांडपाल संयुक्त मंत्री सामन्य, कुसुम पांडे संयुक्त मंत्री महिला औरा आय-व्यय निरीक्षक पद पर मनीष कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। नतीजे आने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और शिक्षकों के हित में कार्य करने के वादे किए। खंड शिक्षा अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना शांतिपूर्वक हुई। कार्यकारिणी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन





किसको कितने वोट



अध्यक्ष वोट

गिरीश चंद्र जोशी 1072

नमिता पाठक 819

-------

उपाध्यक्ष पुरुष

मदन गिरी गोस्वामी 1038

त्रिलोक चंद्र बृजवासी 809

-------

उपाध्यक्ष महिला

कविता कपकोटी 1040

हेमलता लोहनी 778

-------

मंत्री

पंकज कुमार बधानी 1009

मनीष चंद्र त्रिपाठी 844

-------

संयुक्त मंत्री सामान्य

गिरीश चंद्र कांडपाल 1040

नंदा बल्लभ 520

वेद प्रकाश 227

-------

संयुक्त मंत्री महिला

कुसुम पांडे 1191

नीमा आर्या 665

-------

आय व्यय निरीक्षक

मनीष कुमार मिश्र 1180

सुदीप यादव 648

चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते शिक्षक।

चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed