फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GGIC insulted the teacher, pushing

जीजीआईसी में शिक्षिका से अभद्रता, धक्कामुक्की

Tue, 22 Aug 2017 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Tue, 22 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
GGIC insulted the teacher, pushing
जीजीआईसी में शिक्षिका से अभद्रता, धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के फार्म भरने और गणित के टेस्ट में कुछ बच्चों के कम नंबर आने पर विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को क्या बुलाया हंगामा हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ लोग वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


आरोप है कि अध्यापिकाओं से अभद्रता की गई। मामला धक्कामुक्की तक जा पहुंचा। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य मोहम्मद जाहिद के कक्ष में जाकर हंगामा किया। अध्यापिका रेखा वर्मा ने अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
विज्ञापन


उधर, विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर दो घंटे तक धरना दिया। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों पक्षों को के मध्य समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक 11वीं में गई छात्राओं का गणित का टेस्ट लिया गया था। 11 छात्राओं के एक से दो नंबर आए। इस पर छात्राओं को अपने परिजनों को स्कूल बुलाने की सूचना दी। लेकिन छात्राएं अभाविप के नगर अध्यक्ष रितेश शुक्ला को लेकर विद्यालय पहुंच गई,  जिस पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने नाराजगी जाहिर कर उन्हें वापस भेज दिया।

इस दौरान रितेश शुक्ला आधा दर्जन युवाओं को लेकर विद्यालय आ धमके और अभिभावकों को बुलाने वाली अध्यापिका रेखा वर्मा को बुलाने की मांग करने लगे। आरोप है कि उनकी शिक्षिकाओं से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। मामला बढ़ता देख राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री गोविंद बल्लभ सोराड़ी से लिखित शिकायत करते हुए आंदोलन करने की बात कही।

इधर अभाविप के दर्जनों छात्र विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर विद्यालय प्रबंधन के  खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय विधायक नवीन दुम्का के पुत्र शैलेंद्र दुम्का और खंड शिक्षा अधिकारी एचके मिश्रा ने एक घंटे मशक्कत कर दोनों पक्षों का सुलहनामा कराया। 


बदसलूकी के विरोध में धरना आज

राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने घटना की निंदा करते हुए मंगलवार को बुद्घ पार्क में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने बताया कि किसी को शिक्षिकाओं से दिक्कत थी तो उसकी शिकायत अधिकारियों से करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed