{"_id":"66053e846b712777a905b00e","slug":"gaula-water-will-reach-every-house-of-haldwani-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अब हल्द्वानी के हर घर तक पहुंचेगा गौला का पानी, नया प्लांट होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अब हल्द्वानी के हर घर तक पहुंचेगा गौला का पानी, नया प्लांट होगा स्थापित
Thu, 28 Mar 2024 03:25 PM IST
हीरा मेहरा
रजनी मेहता, संवाद
रजनी मेहता, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:25 PM IST
सार
Uttarakhand: हल्द्वानी शहर में पेयजल निर्माण निगम की नई पेयजल योजना के तहत 26 एमएलडी की क्षमता का एक नया फिल्टर प्लांट शीशमहल में स्थापित किया जाएगा। विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी शहर के पुराने वार्डों के हर घर तक गौला का पानी पहुंचेगा। पेयजल निर्माण निगम की नई पेयजल योजना के तहत 26 एमएलडी की क्षमता का एक नया फिल्टर प्लांट शीशमहल में स्थापित किया जाएगा। विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शहर में नगर निगम के पुराने वार्डों में गौला से पेयजल की आपूर्ति होती है। इनमें जल संस्थान के शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट से सुबह-शाम की शिफ्ट के माध्यम से पानी बांटा जाता है। इनमें दो प्लांट पुराने होने के कारण जल शोधन कम कर पाते हैं।
विज्ञापन
पेयजल निगम की नई पेयजल योजनाओं के तहत यहां प्लांट नंबर एक और दो का पुनर्निर्माण होना है लेकिन इस बीच शहर को पानी पिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी। शीशमहल में पुराने फिल्टर प्लांट से कुछ दूरी पर नया जल शोधन यंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके बाद दो पुराने फिल्टर प्लांट का पुर्ननिर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित
शहर को गौला आच्छादित पेयजल योजना से पानी की व्यवस्था के लिए 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें 26 एमएलडी का प्लांट बनाने के लिए शीशमहल में भूमि तलाश ली गई है। - एके कटारिया, अधिशासी अभियंता, पेयजल निर्माण निगम