फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garib Rath will run from July 13

13 जुलाई से गरीब रथ दौड़ेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Garib Rath will run from July 13
हल्द्वानी। रेल के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोरोना के चलते करीब डेढ़ साल तक बंद रहने के बाद गरीब रथ का संचालन फिर शुरू होने जा रहा है। 13 जुलाई से गरीब रथ काठगोदाम से जम्मू तवी के लिए दौड़ेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि गरीब रथ (04690) 11 जुलाई की रात 11.20 बजे जम्मू तवी से चलेगी और 12 जुलाई की दोपहर 1.35 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। फिलहाल यह सप्ताह में एक दिन चलेगी।
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस (04689) 13 जुलाई की शाम 6.20 बजे काठगोदाम से चलेगी और अगले दिन सुबह 9.30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन (05312) प्रत्येक सोमवार को काठगोदाम से कानपुर के लिए सुबह 7.10 बजे चलेगी और शाम 4.33 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी। मंगलवार को ट्रेन (05311) कानपुर से सुबह 6.10 बजे चलेगी और दोपहर 2.40 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed