फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Furore over hang an effigy of Mayor

मेयर का पुतला टांगने पर हंगामा, नोकझोंक

Sat, 21 Feb 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 21 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Furore over hang an effigy of Mayor

मंगल पड़ाव स्थित मछली बाजार से कूड़ाघर हटाने को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आंदोलित लोगों ने मेयर का पुतला टांगा था। निगम कर्मचारियों के पुतला छीनने पर हंगामा हो गया। इससे वहां करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। मेयर की तरफ से अराजकता करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


मछली बाजार में आसपास के चार वार्डों का कूड़ाघर है, जिससे दुर्गंध फैलती है। आवारा जानवर कूड़ा फैलाते हैं। कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से आंदोलित हैं। लोगों ने 15 दिन की मोहलत भी दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अब्दुल कादिर ने बताया कि निगम प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


कूड़ाघर नहीं हटने से गुरुवार से मछली बाजार में लोगों ने मेयर का पुतला टांगा था। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी वहां पहुंचे और पुतला छीनने लगे। कर्मचारियों ने पोस्टर फाड़ दिए और धक्का मुक्की शुरू कर दी। इससे नाराज लोगों ने वहीं जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे के जाम से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि कूड़ाघर की सफाई करने पर आंदोलन कर रहे लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। गाड़ी की हवा निकाल दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कर्मचारियों से अभद्रता कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

मछली बाजार में कूड़ाघर 40 साल पुराना है। चार वार्डों का कूड़ा वहीं आता है। सुबह और शाम कूड़ा उठाकर ट्रचिंग ग्राउंड में फेंका जाता है। कुछ लोगों ने कूड़ाघर के पास सरकारी जमीन अवैध रूप से खरीदी है। वहीं लोग कूड़ाघर खाली करवाना चाहते हैं, ताकि बाद में कूड़ाघर पर भी कब्जा कर सकें। -डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर


कूड़ाघर हटाने के आंदोलन की आड़ में स्थानीय लोगों को गुमराह किया जा रहा है। निजी स्वार्थों के लिए कुछ लोग कूड़ाघर कब्जाना चाहते हैं। शुक्रवार को निगम कर्मियों के साथ मारपीट हुई, ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके। - महेंद्र नागर और मो. गुफरान, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed