फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Free electricity will be provided in state -Maan

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप सांसद बोले- चाय वाले को पीएम बनाना हमारी गलती है, कभी नहीं आएंगे अच्छे दिन

Wed, 17 Nov 2021 11:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 11:28 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को बेच दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे, भेल सब कुछ बेच दिया है। इसमें हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Free electricity will be provided in state -Maan
भगवंत सिंह मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर (पंजाब) के सांसद भगवंत मान ने कहा कि भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार अगर उत्तराखंड में आई तो बिजली फ्री दी जाएगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। गन्ना फसल क्षेत्रों में पांच आधुनिक चीनी मिलें लगाई जाएंगी, पुरानी मिलों को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन


हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया
भगवंत मान किसान संकल्प यात्र लेकर गदरपुर, रुद्रपुर होते हुए किच्छा पहुंचे। वह किच्छा के टैक्सी स्टैंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को बेच दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे, भेल सब कुछ बेच दिया है। इसमें हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया है।
विज्ञापन


कहा कि 15 लाख किसी को नहीं दिया गया। मोदी की हर बात जुमला निकली, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है। हमने दिल्ली में अच्छे अस्पताल, स्कूल, बिजली की बात कही और आज दिल्ली के हर नागरिक को मंहगा से मंहगा इलाज फ्री किया जा रहा है, जबकि भाजपा शाहीन बाग जैसी बात करती है। देश मंहगाई से जूझ रहा है। ये पाकिस्तान की मंहगाई की बात करके जनता का ध्यान बंटाते हैं। हमें पाकिस्तान में कितनी महंगाई है, इससे कुछ नहीं लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अंबेडकर चौक पर आम आदमी पार्टी के नेता कुलवंत सिंह और जनार्दन सिंह के नेतृत्व में कार्यकताओं ने मान का स्वागत किया। बाद में बाइक रैली और रोड शो निकाल गया जो नगर के डीडी चौक, मुख्य बाजार, एमपी चौक, हल्द्वानी रोड होता हुआ जनसभा स्थल पर पहुंचा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से भगवंत मान को प्रधान देवेंद्र सिंह विर्क ने सरोपा भेंट किया। 

 

रुद्रपुर में किसान संकल्प यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते आप के सांसद भगवंत सिंह मान।

रुद्रपुर में किसान संकल्प यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते आप के सांसद भगवंत सिंह मान।

 

भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड को लूटा : भगवंत मान

वहीं इससे पहले किसान संकल्प यात्रा के साथ गदरपुर पहुंचे सांसद भगवंत मान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हाट बाजार के सामने विधानसभा प्रभारी जरनैल सिंह काली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सांसद मान ने कंबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर उत्तराखंड को मिलकर लूटने का आरोप लगाया।

आप नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, तहरीर दी
वहीं एक व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। मानपुर रोड निवासी गगन कांबोज ने कहा कि 14 नवंबर को नगर में आप नेताओं की किसान संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज को झाड़ू में बांधा गया। इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। उसने रैली संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed