फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud of 12 lakhs in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 12 lakhs in the name of getting loan
रामनगर (नैनीताल)। एक व्यक्ति से जमीन खरीदने के लिए लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगी के शिकार पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम चोरपानी निवासी वैशाली पत्नी मनोज कुमार ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले साल उनके नाम से एक पेट्रोल पंप का आवंटन हुआ था। पेट्रोल पंप बनाने के लिए जमीन की जरूरत थी। रामनगर के सभी बैंकों में जमीन खरीदने के लिए लोन के लिए संपर्क किया तो सभी बैंकों ने लोन देने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि उनके पति मनोज ने दिल्ली निवासी अपने दोस्त दिनेश कुमार सक्सेना से संपर्क किया। दिनेश ने लोन दिलाने की बात कही। छह करोड़ के लोन में 24 लाख रुपये कमीशन लेने की बात कही। 12 लाख रुपये लोन से पहले और 12 लाख रुपये लोन के बाद देने की बात कही। किसी तरह से ब्याज पर पैसा लेकर 12 लाख रुपये उन्होंने दिल्ली निवासी दोस्त को दे दिए। आरोप लगाया कि दिनेश ने दिल्ली के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लोन दिलाने की बात कही। यही भी कहा कि बैंक का जनरल मैनेजर मनीष पांडे और उनकी भतीजी लोन एजेंट हेमा से बात हो गई है। बताया कि कई माह गुजरने के बाद दिनेश सक्सेना से लोन के संबंध में बात कही तो वह टालने लगा। शक होने पर उनके पति दिल्ली गए तो वह मनीष पांडे व हेमा के बारे में जानकारी देने से बचता दिखा। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश कुमार सक्सेना, मनीष पांडे और हेमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed