फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud lawsuit filed against coaching operator

कोचिंग संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud lawsuit filed against coaching operator
हल्‍द्वानी बसंत विहार स्थित सांई कोचिंग संस्थान का संचालक सुमि‌त कुमार। अमर उजाला
हल्द्वानी। किट्टी पार्टी के नाम पब्लिक का करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले साईं कोचिंग के संचालक सुमित शर्मा के खिलाफ मुखानी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि उसने अध्यापक से दस लाख रुपये लिए थे। पैसा देने के बजाय वह संस्थान छोड़कर भाग निकला। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है। इस मामले में एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

साईं कोचिंग के अध्यापक विवेक ग्यासकोटी ने मुखानी थाने में बताया कि कोचिंग संचालक सुमित शर्मा ने कई लोगों को झांसा देकर पैसा हड़प लिया है। पहले उससे डेढ़ लाख रुपये लिया। इसके बाद साढ़े आठ लाख रुपये लिए। बदले में उसने दो चेक दिए थे। पुलिस ने इस मामले में संचालक के खिलाफ धारा 420 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ का पता भी गलत निकला
मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि संचालक सुमित ने पुलिस सत्यापन कराया था। जांच से पता चला कि सत्यापन के कागजात में उसने ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर गलत दिया था। संचालक ने अपने कर्मचारियों को बताया कि था कि वह बरेली का रहने वाला है। पता चला कि उसका भाई बरेली में रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच में उसके सभी काम फरजी निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याज के लालच में कई लोगों ने दिए रुपये
संचालक ने कई लोगों से पैसा लेकर पहले पांच फीसदी ब्याज दिया था। इसी कारण काफी लोग उसके जाल में फंस गए। उसने बच्चों के अभिभावकों को भी झांसा देकर पैसा कमेटी के नाम पर लिया। उसने महिलाओं को किट्टी पार्टी के नाम पर लिया। दावा किया कि किट्टी पार्टी की लाटरी खुलने पर दो गुना पैसा तत्काल मिलेगा।
युवती के मकान की भी रजिस्ट्री कराई
पुलिस की छानबीन से पता चला कि सुमित की एक युवती से नजदीकी है। उसने युवती के बद्रीपुरा स्थित मकान की अपने नाम से रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री के कागाज उसने अध्यापक विवेक को गिरवी रखे हैं। सुमित ने अपने सगे को ठगने में कसर नहीं छोड़ी। अपने संस्थान की प्रधानाचार्या भावना को भी सात लाख का चूना लगाया है।
फर्नीचर का भी पैसा बकाया
कोचिंग संचालक ने बसंत विहार स्थित कोचिंग संस्थान में लाखों रुपये का फर्नीचर लगवाया था। संचालक के भागने की जानकारी मिलने पर एक व्यक्ति ने फर्नीचर पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन मकान मालिक ने उसे रोक दिया। पता चला है कि मकान मालिक का किराया भी बाकी है।
वार्षिक समारोह में काबीना मंत्री को बनाया था अतिथि
बद्रीपुरा स्थित कोचिंग संस्थान के वार्षिक समारोह में कोचिंग संचालक ने प्रदेश के कद्दावर नेता और मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया था। रसूखदारों से संपर्क कर वह पैसा कर्ज लेता था।

पुलिस का दावा, जल्द पकड़ा जाएगा
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी संचालक जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस की टीमें उसे तलाश रही है। आरोपी के बारे में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed