फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four warehouse, theft in shops

बकरीद में चार गोदाम, दुकानों के ताले टूटे 

Mon, 04 Sep 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 04 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four warehouse, theft in shops
चार गोदाम, दुकानों में चोरी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने बकरीद में बंद शहर की चार गोदाम, दुकानों के शटर, ताले तोड़ दिए। तीन दुकानों से हजारों की चोरी कर ली। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गया माल बरामद करवाने की मांग की है। मौका, मुआयना कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहली घटना मोहल्ला घासमंडी के पालिका बाजार में हुई। वहां मो. फारूख की रजा गिफ्ट एंड कॉस्मेटिक की दुकान है। फारूख ने बताया कि ईद के कारण उसने शनिवार को दुकान बंद रखी थी। रविवार की जब फारूख अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा की दुकान के ताले टूटे थे। चोर उसके गल्ले से 15 हजार रुपये चुरा ले गए। दूसरी घटना मोहल्ला भवानीगंज में हुई। वहां वंशिका पतंजलि स्टोर के नाम से ग्राम पूछड़ी निवासी राकेश चंद्र की दुकान है।
विज्ञापन


रविवार सुबह दुुकान खोलने पहुंचे राकेश ने देखा कि दुकान का ताला टूटा था। चोर दुुकान से सात हजार रुपये का एक मोबाइल, एक हजार रुपये के एक जोड़ी कपड़े, एक हजार के अन्य सामान से गल्ले में रखे दो हजार रुपये भी ले गए। तीसरी घटना खताड़ी में हुई। वहां गैस गोदाम रोड ऊंटपड़ाव निवासी शोएब की दुुकान नूरिया इंटरप्राइजेज के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी रविवार सुबह दुुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुुकान के ताले टूटे थे। उसकी दुकान से करीब छह हजार रुपये की जालियां चोरी हुई हैं। वहीं एमपीआईसी मैदान के पास स्थित एडवोकेट राजेश शर्मा के किताबों के गोदाम में भी चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने दोनों ताले तोड़ दिए जबकि सेंट्रल लॉक न टूटने से चोरी नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार रात भी कोतवाली के पास स्थित प्लाइवुड हार्डवेयर की दुुकान में भी चोरी हो चुकी है। दो रात में चार दुकानों में हुई चोरी से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। लोगों ने इन घटनाओं के खुलासे की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed