फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four toon bridges will be built from Jyolikot to Garampani for sixteen crores

सोलह करोड़ से ज्योलीकोट से गरमपानी तक बनेंगे चार टूलेन पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four toon bridges will be built from Jyolikot to Garampani for sixteen crores
प्रतीकात्मक।
गरमपानी (नैनीताल)। ज्योलीकोट से लेकर गरमपानी के बीच चार नए टू लेन पुलों के निर्माण के लिए भारत सरकार से 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता एमसी जोशी ने बताया कि चार पुलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

बता दें कि ज्योलीकोट से गरमपानी बाजार के बीच लंबे समय से संकरे और कम चौड़ाई वाले पुलों पर एकतरफा वाहनों की आवाजाही होने से जाम की समस्या से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। लेकिन अब नए टू लेन पुल बनने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मार्ग से रोजाना दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, चंडीगढ़, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, डीडीहाट, कौसानी, बागेश्वर, रानीखेत, दूनागिरी, गरमपानी, खैरना, भवाली, भीमताल, नैनीताल, काकड़ीघाट, बेतालघाट आदि जगहों से आने जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसमें एनएच में रामगाढ़ नदी के ऊपर 36 मीटर और दोपाखी के पास 9.3 मीटर और भूमियाधार के पास दो 15-15 मीटर के टू लेन पुलों का निर्माण होना है। सभी नए पुलों का निर्माण चार पुराने पुलों के बगल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed