फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four percent reduction in electricity rates in the state, more than two lakh consumers in the district will get benefits

प्रदेश में बिजली की दरों में चार प्रतिशत की कटौती, जिले के दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four percent reduction in electricity rates in the state, more than two lakh consumers in the district will get benefits
हल्द्वानी। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों को निर्धारित कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2020-2021 में बिजली की दरों में चार प्रतिशत की कटौती की है। इसका लाभ जिले में सभी श्रेणी के दो लाख बीस हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। मौजूदा समय में नैनीताल जिले में एक लाख 91 हजार घरेलू कनेक्शन हैं, जबकि 29 हजार कामर्शियल कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

कमलुवागांजा निवासी विजय बाफिला ने कहा कि यह सभी लोगों के लिए काफी बड़ी राहत है। कालाढूंगी रोड बोरा कॉलोनी निवासी पुष्कर बोरा का कहना है कि इस समय बिजली की दर सस्ती करने से किसानों को भी लाभ होगा। गौलापार के किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी, खासकर ट्यूबवेलों पर बिजली के खर्चे में कमी आएगी।
विज्ञापन

वहीं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि बिजली दरों में चार फीसदी की कमी से आम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, कुमाऊं के चीफ इंजीनियर अतुल सिंह गर्बियाल ने कहा कि किसानों के निजी नलकूप को मिलने वाली बिजली दो रुपये 13 पैसे की जगह दो रुपये चार पैसे पर मिले सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed