{"_id":"656421dbd898c942de067945","slug":"four-people-injured-in-collision-of-two-cars-on-rampur-road-haldwani-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Road Accident: रामपुर रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Road Accident: रामपुर रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल
Mon, 27 Nov 2023 10:28 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:28 AM IST
सार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर देवलचौड़ मानपुर पश्चिम में रविवार रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी के रामपुर रोड पर देवलचौड़ मानपुर पश्चिम में रविवार रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जायसवाल ढाबा संचालक दलजीत सिंह रात करीब दस बजे पत्नी और बच्चे के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच श्याम विहार रामपुर रोड निवासी योगेश सिंह की कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे दलजीत, पत्नी और बच्चा चोटिल हो गया। जबकि दूसरी कार सवार योगेश भी घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है।
हादसे में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कारों को टीपीनगर चौकी पहुंचाया और आवागम सुचारू कराया।