{"_id":"5929c48e4f1c1bbf4753643f","slug":"four-drivers-suspended-in-case-of-bus-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की सीट उड़ाखने के मामले में चार चालक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की सीट उड़ाखने के मामले में चार चालक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स चोरी का सामान रखने के लिए चालक का केबिन चौड़ा करने और दो सीटें उखाड़ने की घटना के बाद रोडवेज प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आ गया है। प्रबंधन ने किरकरी से बचने के लिए जालंधर वाली बस को सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर ही दिल्ली रवाना कर दी।
विज्ञापन
आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते नजर आए। फिलहाल शुरुआती जांच में प्रबंधन ने चार आरोपी चालकों को निलंबित कर दिया है। जालंधर रूट की रोडवेज बस में टैक्स चोरी का सामान रखने के लिए दो सीटे उखाड़ने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ा था।
विज्ञापन
सीटों के बीच की दूरी कम होने के बाद यात्रियों के हंगामे को देखते हुए जालंधर की बस सेवा निरस्त कर दी गई थी। शनिवार को सवाल-जवाब से बचने के लिए रोडवेज प्रबंधन का तर्क था कि जालंधर के लिए परिवहन निगम आरटीओ को 49 सीटों का टैक्स जमा करता है।
विज्ञापन
दो सीटें उखाड़े जाने से जालंधर रूट की बस में 47 बसें ही रह गई थीं, ऐसे में प्रबंधन को नुकसान होता। इसकी भरपाई के लिए 49 सीटर तीसरी बस जालंधर भेजी गई। जबकि जालंधर रूट पर संचालित दूसरी बस के चालकों को संदिग्ध मानते हुए यह उन्हें बस समेत ड्यूटी के लिए रोक दिया।
उधर, जालंधर रूट की बस की जांच के बजाय सुबह ही दिल्ली भेजने की बात का प्रबंधन जवाब नहीं दे सका। एआरएम हल्द्वानी इंदिरा जंगपांगी ने कहा कि जालंधर रूट पर संचालित दोनों बसों के चालकों को निलंबित कर दिया गया है।
आरएम कुशीराम ने एआरएम की कार्रवाई की रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जा रहा है। आरएम (तकनीकी) अनूप रावत ने कहा कि फोरमैन की रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने बताया कि बस की सीटें बाहर निकाले का मामला प्रतीत हो रहा है। मुख्यालय स्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बसों में लंबे समय से आ रहा है टैक्स चोरी का सामान
जालंधर रूट की बसों में हॉजरी और दिल्ली रूट की बसों में बगैर टैक्स गारमेंट का सामान लंबे समय से लाया जा रहा है। रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही से इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई चालक-परिचालक बाबूओं से मिलीभगत कर अपनी ड्यूटी जालंधर, पंजाब और दिल्ली रूट पर लगवाने की जुगत में लगे रहते हैं।