{"_id":"5db1f4d48ebc3e01542f949a","slug":"four-bikes-were-stolen-to-fulfill-their-hobbies-they-were-caught-haldwani-news-hld3616870163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने के लिए चुराईं थीं चार बाइकें, धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरा करने के लिए चुराईं थीं चार बाइकें, धरा गया
विज्ञापन
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में मोटरसाइकिलें चुराने का आरोपी। अमर उजाला
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के युवक ने अपना शौक पूरा करने के लिए 72 घंटे में चार बाइकें चुराई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर चारों बाइकों को बरामद कर लिया है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी के बरेली और नेपाल के संबंधों की छानबीन कर रही है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 20 अक्तूबर को इंदिरानगर निवासी मोहम्मद निहाल, 22 अक्तूबर को लाइन नंबर 18 निवासी मुखतियार, लाइन नंबर 17 निवासी मोहम्मद फैज और लाइन नंबर नौ निवासी मोनिस की बाइकें चोरी हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइकों की तलाश शुरू की। साथ ही चोर को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत, उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, मनोज कुमार, धरम सिंह, मंगल सिंह नेगी, कृपाल सिंह की टीम गठित की। टीम ने मुखबिर से पर बृहस्पतिवार को इंदिरानगर रेलवे फाटक तिराहे पर घेराबंदी कर चोरी की बाइक के साथ इंदिरानगर छोटी लाइन ठोकर के पास का रहने वाले आमिर हुसैन को धर दबोचा।
विज्ञापन
पूछताछ से पता चला कि वह 9वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसे ब्रांडेड कपड़े पहनना और कीमती बाइकें चलाने का शौक है। माता-पिता उसके ये शौक पूरे करने की स्थिति में नहीं हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए उसने तीन अपाचे और एक बुलेट बाइक चोरी की। उसने सभी बाइकों को गौलापार में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया। छानबीन से पता चला कि वह देवरनिया स्थित रिश्तेदारी में जाता था और बरामद बाइकों को आरोपी नेपाल में ठिकाने लगाने की फिराक में था। पुलिस इन संबंधों की जांच कर रही है।