फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   foundation stone of Jamrani Dam was laid on 26 February 1976

Jamrani Dam Project: जमरानी बांध का 48 साल का पुराना इतिहास, शिलान्यास की स्मृतियों को सहेजे पंत परिवार

Tue, 31 Oct 2023 09:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 09:18 PM IST
सार

26 फरवरी 1976 को जमरानी बांध का शिलान्यास हुआ था, उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तत्कालीन ऊर्जा मंत्री केसी पंत ने किया था और कार्यक्रम की अध्यक्षता तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने की थी। 

विज्ञापन
foundation stone of Jamrani Dam was laid on 26 February 1976
जमरानी बांध का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमरानी बांध परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से निर्माण के लिए धनराशि देने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। इस योजना से एक परिवार का खासा जुड़ाव है, इस परिवार ने जमरानी बांध से जुड़े फोटोग्राफ को सहेज कर रखा हुआ है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कार्यरत परितोष पंत कहते हैं कि उनके पिता मोहन चंद्र पंत सत्तर के दशक में सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता (मुख्य अभियंता उत्तर के पद से रिटायर) के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने ललितपुर- उत्तर प्रदेश में बेतवा नदी पर बांध बनवाया था। ऐसे में जब जमरानी बांध की योजना बनी तो उनको निर्माण कार्य के लिए नैनीताल जिले में भेजा गया। उस समय अधीक्षण अभियंता के पद पर एनके त्रिवेदी तैनात थे।
विज्ञापन


26 फरवरी 1976 को जमरानी बांध का शिलान्यास हुआ था, उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तत्कालीन ऊर्जा मंत्री केसी पंत ने किया था और कार्यक्रम की अध्यक्षता तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने की थी। परितोष पंत कहते हैं कि इस योजना में परिवार का खास जुड़ा रहा है, हर छोटी बड़ी बात को करीब से देखा है। अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बांध निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा हुई है, इससे लगता है कि बांध का काम जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

foundation stone of Jamrani Dam was laid on 26 February 1976
जमरानी बांध - फोटो : अमर उजाला

जमरानी बांध परियोजना का संक्षिप्त विवरण
1981 में गौला बैराज का निर्माण, 40.5 किलोमीटर नहर का निर्माण, 244 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारीकरण 1989 में जमरानी बांध को केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) की फेज-2 की 1975 में प्लानिंग कमीशन की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिली।

foundation stone of Jamrani Dam was laid on 26 February 1976
जमरानी बांध परियोजना - फोटो : अमर उजाला
क्लीयरेंस मिली
  • 2018 में अप्रैल माह में स्टेज बन की फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली
  • 2018 में मई माह में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच अंतरराज्यीय एमओयू हुआ
  • 2019 में फरवरी माह में टीएसी (सीडब्ल्यूसी) ने जमरानी डेम और डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क फेज 2 की क्लीयरेंस दी
  • 2019 में सितंबर माह में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरणीय स्वीकृति दी
  • 2019 में दिसंबर माह में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की क्लीयरेंस मिली
  • 2023 में जनवरी में फॉरेस्ट स्टेज- 2 क्लीयरेंस, मार्च में पीआईबी की मजूरी, 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीआईईए) ने पीएमकेएसवाईएआईबीपी के तहत जमरानी योजना को शामिल करने की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed