फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forum termed the deputation of teachers posted in DIET as ridiculous.

Nainital News: फोरम ने डायट में पदस्थापित शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को हास्यास्पद करार दिया

Fri, 13 Dec 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Forum termed the deputation of teachers posted in DIET as ridiculous.
नैनीताल। टीचर एजुकेटर फोरम कोर ग्रुप की बैठक में डायट में खुली विज्ञप्ति और चयन के माध्यम से पदस्थापित शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति मानने को हास्यास्पद करार दिया है। कहा कि प्रतिनियुक्ति होने पर भत्ते, समय आदि शर्तें होती हैं जबकि डायट में एनसीटीई के मानकों के अनुसार माध्यमिक शिक्षक से उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को खुली विज्ञप्ति एवं चयन के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूखाताल में हुई बैठक में फोरम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के नियोजन, समन्वित विकास, शिक्षा मानकों के विनियम एवं संचालन के लिए 17 अगस्त 1995 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद का गठन किया गया था। राज्य गठन के बाद राज्य के प्राथमिक स्तर तक सेवा पूर्व व सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण को अधिक गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने निर्धारित मानकों के क्रम में शिक्षकों को इन संस्थानों में पदस्थापित किया। राज्य गठन के बाद वर्ष 2003 से लगभग 15 वर्षों तक डायट में केवल चयनित शिक्षकों को ही पदस्थापित किया जाता रहा और इन्हीं संस्थानों में स्थानांतरण भी किया गया। हाईकोर्ट में याचिका लंबित है। बैठक में डॉ. सीएम जोशी, डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. दयासागर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed