फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Union Minister Uma Bharti reached Devguru Brahaspati Dham garampani nainital

Uma Bharti: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं देवगुरु बृहस्पति धाम, आधे घंटे तक अकेले बैठकर लगाया ध्यान

Fri, 21 Jun 2024 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Jun 2024 01:44 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Former Union Minister Uma Bharti reached Devguru Brahaspati Dham garampani nainital
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उमा भारती डोल आश्रम से शहरफाटक, मोरनोला होते हुए नाई से कोटली पहुंची। वहां से ग्रामीणों के साथ पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गुफा में रहने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।

विज्ञापन


महाराज ने उन्हें बताया कि यह उत्तर भारत का एकमात्र बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर है जो ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। उमा भारती ने कहा कि देवगुरु बृहस्पति धाम आध्यात्म का बहुत बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Yoga Day: पिथौरागढ़ में योग दिवस की धूम, रामलीला मैदान में सुबह से ही जुटी भीड़...मंत्री महाराज ने दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी उत्तम नयाल ने बताया कि उमा भारती ने आधे घंटे तक अकेले बैठकर ध्यान लगाया। साथ ही कहा कि ध्यान लगाकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है। उन्होंने कहा कि इस धाम को मानसखंड से जोड़ने के लिए वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगी। साथ ही दोबारा आने की बात कहीं है। इसके बाद वह वापस लौट गई। इस दौरान भाजपा नेता नरेश नयाल, थानाध्यक्ष रोहिताश सागर आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed