फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his death anniversary

Nainital News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his death anniversary
रामनगर/नैनीताल/गौलापार/कालाढूंगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद किया गया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गार्डन में पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान अमित कुमार, आरिश सिद्दकी, विकास कुमार, संजय शेखर, ललित जोशी, अरबाज खान, ममता आर्या आदि मौजूद रहे। उधर, नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। यहां नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, संजय कुमार, सभासद जितेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, राजेंद्र व्यास आदि रहे। गौलापार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने मरीजों को फल बांटे। यहां जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा आदि रहे। कालाढूंगी में ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडे, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रंजीत कौर, सैनिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, इंदिरा डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed