फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Prime Minister HD Deve Gowda reached Kainchi Dham to seek blessings of Baba

Nainital News: बाबा का आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister HD Deve Gowda reached Kainchi Dham to seek blessings of Baba
भवाली/नैनीताल। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने शनिवार शाम पांच बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। पुलिस की सुरक्षा के बीच व्हील चेयर पर बैठकर देवगौड़ा ने मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के आगे ध्यान लगाया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू से काफी देर तक बातचीत की। दो घंटे मंदिर में बिताने के बाद वह नैनीताल के लिए निकल गए। इस दौरान कैंची के प्रधान पंकज निगल्टिया, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल उमेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शाम को पूर्व पीएम नैनीताल पहुंचे। उन्होंने लंबे समय बाद दिल्ली में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि बेहतर नियोजन के साथ भाजपा ने दिल्ली का चुनाव लड़ा और आज परिणाम देश से समक्ष है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लगभग दस वर्ष पूर्व नैनीताल आए थे। कहा कि उत्तराखंड बेहतर पर्यटन प्रदेश और नैनीताल महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। कहा कि बाबा का तपोस्थल अब धाम बन गया है। उन्होंने अपना जीवन सादगी में बिताया। आजीवन लोगों की सेवा कर उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मृत्यु के बाद लोगों में बाबा के प्रति विश्वास और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed