{"_id":"65d90748d4cd2a01c30639f6","slug":"former-high-court-judge-sharad-kumar-sharma-nainital-news-c-238-1-shld1022-103213-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा ने एनसीएलएटी के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा ने एनसीएलएटी के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
Sat, 24 Feb 2024 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में शपथ ग्रहण करते उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शरद शर्मा।
नैनीताल। हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा ने 19 फरवरी को नेशनल कंपनी लॉ अपीलिएट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्हें चेयरमैन जस्टिस अशोक भूषण ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली में हुए शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश शरद शर्मा को चेन्नई बेंच के ज्यूडिशियल मेम्बर की शपथ दिलाई गई। न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा का कार्यक्षेत्र तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित लगी हुई यूनियन टेरिटरी होगा। न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा कंपनी लॉ से जुड़े विवादों का निस्तारण करेंगे। दिल्ली के एन क्लैट ट्रिब्यूनल के कार्यालय में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ठगण शामिल हुए। दिल्ली के योगेश खन्ना ने भी शपथ ली। वह उत्तर भारत का हिस्सा देखेंगे।
न्यायमूर्ति शरद शर्मा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता रहे और वर्ष 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद नैनीताल उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए आए थे। वह नैनीताल उच्च न्यायालय में वर्ष 2017 में न्यायाधीश बने। वह 29 दिसंबर 2023 को उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति शरद शर्मा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता रहे और वर्ष 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद नैनीताल उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए आए थे। वह नैनीताल उच्च न्यायालय में वर्ष 2017 में न्यायाधीश बने। वह 29 दिसंबर 2023 को उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन