फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest worker found hanging from a noose in Gaula range

Nainital News: गौला रेंज में फंदे से लटका मिला वनकर्मी

Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Forest worker found hanging from a noose in Gaula range
हल्द्वानी। गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को जानकारी दी। तलाश करने के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन




मोहन सिंह सम्मल (43) निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वाॅचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए। सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ की टहनी से उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed