फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest fire reached houses and vehicles parked on the side of the road

मकान और सड़क किनारे खड़े वाहनों तक पहुंची जंगल की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached houses and vehicles parked on the side of the road
नैनीताल। जंगल की आग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शनिवार को देर रात डेढ़ बजे के करीब नैनीताल हल्द्वानी रोड स्थित तीन मूर्ति के पास जंगल में लगी आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग की लपटों ने क्षेत्र में स्थित एक मकान की छत को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें सड़क किनारे खड़े 12 वाहनों तक पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डेढ़ बजे तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली की तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र के जंगल में लगी आग त्रिमूर्ति के पास आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई है। सूचना मिलने पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक तेज हवा के कारण आग की लपटे विकराल रूप ले चुकी हैं। देखते ही देखते आग एक तीन मंजिला मकान और सड़क किनारे खड़े 12 वाहनों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख मकान में मौजूद और आसपास के क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसी तरह पुलिस कर्मियों ने मकान के भीतर रह रहे लोगों को दूसरी ओर शिफ्ट कर फायर और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर मंगाया गया। इस दौरान फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर मकान की छत और सड़क तक पहुंच चुकी आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर का कहना था कि यदि समय रहते सूचना नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बाहर आग लगी थी और कमरों में गहरी नींद में थी सभी छात्राएं
नैनीताल। जिस तीन मंजिले मकान तक जंगल की आग पहुंची थी उसमें डीएसबी परिसर की बीस छात्राएं किराए में रहती हैं। रात में मकान में रह रहे सभी लोग गहरी नींद में थे और उन्हें आग के मकान के पास तक पहुंचने की भनक तक नहीं लगी। फायर कर्मियों और पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जब शोर हुआ तो उनकी नींद खुली। नींद खुलते ही छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। तब तक आग का धूआं मकान के अंदर पहुंच गया जिससे लोगों का दम घुटने लगा। समय रहते पुलिस और दमकल कर्मियों ने किसी तरह छात्राओं व अन्य लोगों को दूसरी ओर शिफ्ट कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल की आग को आबादी की तरफ बढ़ने से रोका
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा मल्ला प्लॉट में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग आबादी की तरफ बढ़ रही थी। सूचना मिलने के बाद एफएसओ के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग को काबू में कर लिया। इस कारण आबादी को कोई नुकसान नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed