{"_id":"57210ee44f1c1bb938a91c37","slug":"forest-fire-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन के पीछे की पहाड़ी में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन के पीछे की पहाड़ी में धधकी आग
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में जले जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। बुधवार को सुबह के वक्त फिर करीब आधे घंटे तक डीएसबी परिसर की पहाड़ी में फिर आग धधक गयी। वन कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। शाम को फिर करीब चार बजे नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर रूसी गांव के पीछे चिल चक्कर मोड़ में राजभवन के पीछे के हिस्से की पहाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएफओ डा.तेजस्विनी अरविंद पाटिल, एसडीओ उमेश तिवारी, आरओ प्रमोद तिवारी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड तथा तल्लीताल के एसओ बीएस बृजवाल भी पुलिस कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। दूसरी ओर समीववर्ती वजून ग्राम सभा के पाटियाखान में जंगल में लगी आग घरों तक पहुंच गयी इस दौरान चंदन सिंह की गौशाला को आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसके तीन जानवर आग की भेंट चढ़ गए जबकि तीन जानवर झुलस गए।
विज्ञापन
बीति देर रात्रि करीब 11 बजे जैसे-तैसे वन विभाग व फायर कर्मियों व पुलिस ने डीएसबी परिसर की पहाड़ियों पर आग पर काबू पा लिया था लेकिन बुधवार की सुबह फिर करीब सात बजे पहाड़ी में फिर आग लग गयी। वन दरोगा हीरा सिंह शाही समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी काफी मदद की।
विज्ञापन
शाम को चार बजे पालिका रेंज व मनोरा वन रेंज के मध्य रूसी गांव के पीछे चील चक्कर मोड में सड़क किनारे किसी ने पत्तों में आग लगा दी। दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह महेरा ने दूरभाष पर बताया कि वजून के जंगलों में लगी आग घरों में पहुंच गयी जिससे पाटिखान गांव के चंदन सिंह की गौशाला आग की चपेट मेें आ गयी। आग से एक भैस तथा दो गाय मौके पर ही मर गयी जबकि दो बछिया व एक गाय छुुलस गयी। इसके अलावा बहादुर सिंह का आठ नाली का गेहूं का खेत भी आग की भेंट चढ गया। ज्ञान सिंह व दीपक कनवाल का घेरलू समान को भी नुकसान पहुंचा है।