फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department will make Lakhan Mandi an eco village

Haldwani: लाखनमंडी को वन विभाग बनाएगा ईको विलेज, आम के पेड़ों से घिरे इस वन क्षेत्र को विभाग सजाएगा

Thu, 24 Jul 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन प्रभाग हल्द्वानी ने नंधौर रेंज के लाखनमंडी को चुना है। यहां वन क्षेत्र में आग का बड़ा बगीचा है। इसे ईको विलेज में डेवलप करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Forest department will make Lakhan Mandi an eco village
नंधौर में वन विभाग ने बनाया ईको विलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन प्रभाग हल्द्वानी ने नंधौर रेंज के लाखनमंडी को चुना है। यहां वन क्षेत्र में आग का बड़ा बगीचा है। इसे ईको विलेज में डेवलप करने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने शासन काे पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग तैयारियों में जुटा है। इसके लिए नंधौर प्रभाग के लाखनमंडी आम के बगीचा की वन भूमि को चुना गया है। ईको पर्यटन के लिए नंधौर ईको विलेज के रूप में विकसित करने की योजना है। प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी कुंदन कुमार ने बताया कि ईको विलेज की पांच करोड़ की अनुमानित लागत है।

विज्ञापन

यह चीजें बनेंगी
प्रस्ताव के तहत पर्यटकों के लिए ईको-विलेज में रिसेप्शन, ईको हट्स, कॉटेजेज, कैफेटेरिया, किचन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण प्रबंधन के साथ-साथ प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण कार्य भी यहां किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा नेचर गाइड बनने का मौका
ईको-विलेज में स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा। प्रस्ताव के क्रियान्वित होने से नंधौर, चोरगलिया क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ईको पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed