{"_id":"657a144f9119e484f70b7764","slug":"forest-department-restless-man-eating-leopard-snatched-peace-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2097-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन विभाग बेचैन, नरभक्षी तेंदुए ने छीना चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन विभाग बेचैन, नरभक्षी तेंदुए ने छीना चैन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल और धारी ब्लॉक के गांवों में नरभक्षी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। बाघ विशेषज्ञ और वनकर्मियों की टीम तेंदुए को खोजने के लिए दिन-रात खाक छान रही है।
बाघ विशेषज्ञ और वनकर्मियों की टीम मलुवाताल, पिनरों, दुदुली, हैड़ाखान, अम्दौ क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। बीते तीन-चार दिन से तेंदुआ कैमरा ट्रैप और ड्रोन में कैद नहीं हो पाया है। तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए बाघ विशेषज्ञ डॉ. हिमांशी पांगती, हरीश धामी, विपिन चंद्रा के साथ 75 से अधिक वन कर्मी, एसडीआरएफ की टीम, 10 ट्रैप कैमरा, चार पिंजरे, 9 ग्रुप में 2-2 राइफल मैन की टीम लगी हुई है। इधर, बुधवार को भीमताल के ढुंगशिल और रामनिवास क्षेत्र में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रौसिल, पसोली, सरना, कनर्खा, गुनीगांव क्षेत्र का दौरा कर जंगल से चारा लेकर आ रही महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं ने चारा लाने के लिए अकेले जंगल नहीं जाने की अपील की। कैड़ा ने डीएफओ से तेंदुए को जल्द मारने या पकड़ने के लिए भी कहा।
तेंदुए को मारने के आदेश पर उठाए सवाल
रानीबाग के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह ने बताया कि डीएफओ की ओर से तेंदुए को मारने के आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। उन्होंने डीएफओ से इस बाबत पत्र मांगा तो नहीं दिया गया। साह ने कहा कि विभाग ने तेंदुए के आतंक से निजात नहीं दिलाई तो वह ग्रामीणों के साथ डीएफओ कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
डीएफओ, चंद्रशेखर जोशी, ने बताया कि तेंदुए अब कैमरे में नजर नहीं आया है। बाघ विशेषज्ञ और वन कर्मियों की टीम तेंदुए की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
बाघ चिह्नित, ट्रैंक्यूलाइज करने के आदेश
रामनगर (नैनीताल)। पटरानी में महिला पर हमला करने करने वाले बाघ को कॉर्बेट के वनकर्मियों ने चिह्नित कर लिया है। इसके बाद चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
छह दिसंबर को ढेला के जंगल में पटरानी निवासी अनीता देवी को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। वन्यजीवों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण आंदोलनरत हैं। ग्रामीण मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं। कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि उक्त बाघ को चिह्नित कर लिया है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ने के आदेश दिए हैं। वनकर्मियों की टीम बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने में जुट गई है।