फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For road broke pipelines

सड़क बनाने के लिए तोड़ दीं पाइप लाइनें

Tue, 10 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने शीशमहल में एक दर्जन से अधिक पाइप लाइन
विज्ञापन
तोड़ दीं। पाइप लाइन टूटने से सुबह से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इन दिनों तिकोनिया से लेकर काठगोदाम तक नाली और सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए लोनिवि जेसीबी से खुदाई करा रहा है।

सोमवार को शीशमहल के पास जेसीबी ने खुदाई के दौरान एक दर्जन से अधिक पाइप लाइनें भी तोड़ दीं। इससे करीब सौ परिवारों को दिनभर एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। हाइडिल कालोनी की पाइप लाइन टूटने से बिजली विभाग के कर्मियों को भी पानी नहीं मिला।

पाइल लाइन टूटने की सूचना बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने जल संस्थान के अवर अभियंता केसी बुधानी को दी। केसी बुधानी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी कनेक्शन जुड़वाए। तब जाकर कहीं घरों में पानी आया। इधर, लोनिवि के ईई रंजीत सिंह रावत ने कहा कि जल संस्थान ने तीन फीट की गहराई में पाइप लाइन नहीं डाली हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के बारे में सूचित किया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed