फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Foot bridges built in the railway station

रेलवे स्टेशन में बनेगा फुट ओवरब्रिज

Sun, 27 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 27 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Foot bridges built in the railway station

रामनगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिये फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। साथ ही साप्ताहिक ट्रेनों को शीघ्र नियमित करने की कार्रवाई भी की जायेगी। यह बात पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने रेलवे स्टेशन परिसर के औचक निरीक्षण के दौरान कही।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक रेलवे परिसर की तमाम व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे, लेकिन स्टेशन मास्टर को स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और बेहतर कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट पार्क की वजह से रामनगर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसलिए यहां की रेल सुविधाओं का चाक चौबंद होना जरूरी है। उन्होंने कहा स्टेशन में यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही रामनगर स्टेशन के बाहर बने टिकट आरक्षण केंद्र को शीघ्र ही परिसर के अंदर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा परिसर से भवानीगंज तक के मार्ग को दुरुस्त कराकर लाइटें लगाई जाएंगी। देवभूमि विकास मंच पदाधिकारियों के शिष्टमंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सवारी गाड़ियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर न रोकने का मौखिक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शिष्टमंडल ने रामनगर बरेली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नियमित करने, रामनगर, हरिद्वार ट्रेन का परिचालन देहरादून तक किये जाने व धामपुर स्टॉपेज बढ़ाने, आरक्षण खिड़की खुले रखने का समय प्रात: आठ बजे से सायं आठ बजे तक करने की मांग की। इस दौरान मनमोहन अग्रवाल, प्रभात ध्यानी, मनिंदर सिंह सेठी मौजूद रहे।

वहीं भाजपा के नरेंश शर्मा, मनीष अग्रवाल ने ज्ञापन सौंप महाप्रबंधक से भवानीगंज से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान इज्जतनगर बरेली के डीआरएम सीएम जिंदल, ब्रांच अफसर अजय वार्ष्णेय, अरुण कुमार, जवाहर राम, सीनियर डीसीएम आरके श्रीवास्तव समेत स्टेशन इंचार्ज नरेंद्र सिंह डुंगरियाल आदि मौजूद थे।


स्थानीय रेलवे स्टेशन में लायंस क्लब रामनगर ग्रीन ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए डस्टबिन लगाये। विकलांग व्यक्तियों की सहायता के लिये रेलवे स्टेशन में व्हील चेयर उपलब्ध करायी। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष गौतम चड्ढा, शशांक बंसल, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, तनुज बसंल, नितिन जिंदल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed