{"_id":"6674bf7a01964e368608c0f4","slug":"food-processing-unit-will-be-set-up-in-jangliagaon-bhimtal-news-c-238-1-ntl1002-106012-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगलियागांव में लगेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगलियागांव में लगेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट
Fri, 21 Jun 2024 05:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में बृहस्पतिवार को पंचायत घर में उज्जवला स्वायत्त सहकारिता समूह की बैठक की गई। समूह की अध्यक्ष और ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने कहा कि जंगलियागांव और आसपास के गांवों में नींबू, माल्टा, कागजी नींबू समेत अन्य फलों का उत्पादन किया जाता है लेकिन भीमताल में मंडी नहीं होने से किसानों को अपने उत्पादों को हल्द्वानी मंडी बेचना पड़ता है। इससे उन्हें उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कुल्याल ने कहा कि यूनिट लगने से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और महिलाओं को स्वरोजगार मिल सकेगा। बैठक में लक्ष्मी देवी, ममता देवी, मुन्नी देवी, ममता पडियार, मीना कुल्याल, शांति देवी, लक्ष्मी देवी आदि थे। संवाद