फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmer fell in Unchaput Canal, dead body found two km away

ऊंचापुल नहर में गिरा किसान, दो किमी दूर मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer fell in Unchaput Canal, dead body found two km away
हल्द्वानी नहर में डुब कर मरे भीम भोजक की गुमसुम बैठी मां चंद्रा देवी। अमर उजाला
हल्द्वानी। ऊंचापुल नहर में शुक्रवार की रात किसान गिर पड़ा। उसका शव घटनास्थल से दो किमी दूर हिम्मतपुर तल्ला स्थिल गुल में मिला। पुलिस की जांच से पता चला है कि किसान सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन

लोहरियासाल तल्ला गली नंबर सात कृष्णा बिहार निवासी किसान भीम सिंह भोजक (47) शुक्रवार की रात बाजार गए थे। वह साइकिल से घर लौट रहे थे। रात में घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। शनिवार की दोपहर लोगों ने उनका शव ऊंचापुल से दो किमी दूर हिम्मतपुर तल्ला स्थिल गूल में देखा तो पूर्व ग्राम प्रधान पूरन सिंह खनी को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ से पता चला है कि रात में भीम सिंह सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से निकले थे। साइकिल के हैंडिल मेें टमाटर टंगा था। पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के कारण वह नहर में गिर होंगे और पानी के तेज प्रवाह में बह गए होंगे। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि भीम सिंह खेत में पानी लगाने के लिए नहर में उतरे थे। भीम सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत पर मां चंद्रा और पत्नी का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। किसान का एक बेटा रोहित (19) है।

हल्द्वानी नहर में डुब कर मरे भीम भोजक का फाइल फोटो।       अमर उजाला

हल्द्वानी नहर में डुब कर मरे भीम भोजक का फाइल फोटो। अमर उजाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed