फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flower farming blooming in Nainital district

नैनीताल जिले में खिल रही फूलों की खेती: देशभर में फैल रही महक, चार साल में रकबा 42.7 से 53.93 हेक्टेयर हुआ

Fri, 28 Feb 2025 10:43 AM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडे, अमर उजाला
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

नैनीताल में फूलों की खेती का रकबा और नर्सरी दोनों में ही लगातार इजाफा हो रहा है। फूलों की खेती से न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि नैनीताल जिले को प्रदेश में अलग पहचान भी मिल रही है। जिले के फूलों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Flower farming blooming in Nainital district
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में फूलों की खेती का रकबा और नर्सरी दोनों में ही लगातार इजाफा हो रहा है। फूलों की खेती से न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि नैनीताल जिले को प्रदेश में अलग पहचान भी मिल रही है। जिले के फूलों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। नैनीताल जिले में वर्ष 2020-21 में 42.7 हेक्टेयर भूमि में फूलों का उत्पादन होता था, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 53.93 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। फूलों के कारोबार से जिले में एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। जिले में भीमताल, पदमपुरी, कोटाबाग, भवाली, हल्द्वानी, नयागांव, पहाड़पानी, बजून, भटेलिया, रामगढ़ व रामनगर और इसके आसपास का क्षेत्र पुष्प उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा बाहर के कई लोगों ने भूमि लीज पर लेकर फूलों का कारोबार शुरू किया है।

विज्ञापन

 

कई प्रदेशों तक पहुंच रही यहां की पैदावार
नैनीताल जिले में में उत्पादित होने वाले फूलों की आपूर्ति भुवनेश्वर, पटना, जम्मू, बनारस, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, देहरादून, टिहरी, कोटद्वार, कानपुर, लखनऊ, ग्वालियर, गुड़गांव, लुधियाना, अहमदाबाद, पूना, छत्तीसगढ़ और जयपुर आदि शहरों में होती है। यहां पहाड़ के फूलों की खूब मांग है। जिले में गैंदा, गुलदावरी, कारनेशन, जरबेरा, लिलियम, गुलाब, ग्लेडियोलाई समेत मौसमी फूलों का उत्पादन होता है।

विज्ञापन

 

फूलों की खेती पर शासन से मिलता है अनुदान
पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों के लिए बागवानी मिशन योजना (एचएमएनईएच) के तहत उद्यान विभाग काश्तकारों को फूलों की खेती के लिए अनुदान पर पॉलीहाउस और पुष्प बीज व बल्ब उपलब्ध कराता है। जिला योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान पर जरबेरा, गुबाल, लिलियम के बल्ब व पौध दी जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बल्ब व पौध दी जाती है। उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में तराई भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों में 53.93 हेक्टेयर में अलग-अलग प्रजातियों के सालाना 223.83 मैट्रिक टन फूलों का उत्पादन होता है। इसमें लिलियम, कारनेशन, ग्लैडूलस और गुलाब की सालाना पैदा होने वाली 373.24 लाख स्पाइक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घरों और प्रतिष्ठानों की शोभा बनते हैं पोटेट प्लांट
पॉलीहाउस के अलावा कई पुष्प उत्पादक गमलों में सीजनल फूलों की खेती करते हैं। इन्हें पोटेट प्लांट कहा जाता है। पोटेट प्लांट की मांग अधिकांशत: महानगरों में है। वहां लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए इस प्लांट को मांगते हैं। पोटेट प्लांट में पिटौनिया, पैंजी, सालविया समेत अन्य प्रजातियों के फूल लगाए जाते हैं।

जिले में फूलों की खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में 70 से अधिक लोग फूलों की खेती के लिए चलाई जाने वाली प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जिले में पैदा होने वाले फूलों की मांग देश के कई प्रांतों में है। इससे कई लोगों को रोजगार मिला है। -डॉ. रजनीश सिंह मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed