{"_id":"5c50b785bdec224bc356e944","slug":"fleas-on-the-road-increase-the-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड पर पड़ी दरारें, खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड पर पड़ी दरारें, खतरा बढ़ा
Wed, 30 Jan 2019 01:58 AM IST
yashwant yashwant
नैनीताल/ब्यूरो,अमर उजाला
नैनीताल/ब्यूरो,अमर उजाला
Published by: yashwant yashwant
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की अपर माल रोड में आई दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों की बारिश और ओलावृष्टि के चलते नगर की अपर मालरोड के कुछ स्थानों पर दरार पड़ गई है। इससे इस मार्ग पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
19 अगस्त 2019 को हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के पास नगर की लोअर मालरोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा, पैराफिट और रैलिंग नैनीझील में समा गया था। इससे पहले कि सुरक्षा इंतजाम हो पाते एक सप्ताह बाद फिर से बड़ा हिस्सा झील में समा गया। इसके बाद जीओ बैग एवं नेटिंग के माध्यम से सुरक्षा की पहल हुई। इस दौरान लोअर माल पर वाहनों की आवाजाही बंद थी, जबकि पूरा दबाव अपर माल पर था। लगभग एक माह बाद 19 सितंबर को लोअर मालरोड को खोला जा सका।
विज्ञापन
इन दिनों नगर के शीला होटल और प्रभावित क्षेत्र के ठीक ऊपर ग्रांड होटल के पास अपर मालरोड पर भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। जो 5 से 8 फुट तक हैं। ईई सीएस नेगी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार को इसका निरीक्षण करवाकर तात्कालिक सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ओलावृष्टि और हिमकणों ने बढ़ाई ठंड
नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को ओलावृष्टि और हिमकण गिरने के बाद मंगलवार सुबह और रात्रि में कड़ाके की ठंड पड़ी। मंगलवार को सुबह जहां धूप खिली तो उसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। ओलावृष्टि और हल्का हिमपात होने के बाद पाला गिरने से फिसलन की वजह से अफसरों और कर्मचारियों को दफ्तर तक पैदल जाना पड़ा। लोनिवि की ओर से कलक्ट्रेट मार्ग, राजभवन मार्ग, बारापत्थर कालाढूंगी मार्ग, किलबरी पंगोठ मार्ग पर जेसीबी से बर्फ साफ करने के साथ उसे पिघलाने के लिए नमक छिड़का जा रहा है। ऊंचाई वाले रास्तों पर पाले से बढ़ी फिसलन की वजह से कई लोग चोटिल हो गए। पंगोठ किलबरी मार्ग में बर्फ जमीं होने की वजह से पिछले तीन दिन से वाहनों का प्रभावित है। गांव सोड़, बगड़, महरोड़ा समेत अन्य गांवों की हजारों की आबादी का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित है।