फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five-year-old girl kidnapped and raped in Ramnagar

रामनगर में अगवा कर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl kidnapped and raped in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। चॉकलेट खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार शाम पांच बजे से लापता हो गई थी। पुलिस रात भर उसे आम और लीची के बगीचों, कोसी नदी के किनारे ढूंढती रही लेकिन आरोपी युवक उसे एक प्लाईवुड फैक्टरी में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि एक बस्ती से बुधवार शाम पांच बचे पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और एसपी सिटी जगदीश चंद्र के निर्देश पर कालाढूंगी सहित आसपास के थानों की पुलिस को भी बच्ची की तलाश के लिए बुलाया गया था। हल्द्वानी से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई थी। पुलिस की 12 टीमें और आसपास के ग्रामीण रातभर बच्ची को नदी किनारे, बाग बगीचों और जंगल में ढूंढते रहे मगर उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह मूलरूप से मुरादाबाद निवासी अंकित कुमार काशीपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी से बच्ची के साथ निकलता दिखाई दिया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अंकित को धर दबोचा। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ धारा 363, 376 व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची ने मां से की पेटदर्द की शिकायत
रामनगर। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बच्ची ने पूछताछ में पुलिस को कुछ नहीं बताया। मां के पूछने पर उसने बताया कि उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाया गया था। उसने पेटदर्द की शिकायत की तो उसका मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि आरोपी अंकित अपने चार भाइयों के साथ यहां रहकर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसका बड़ा भाई शादीशुदा है, जबकि अन्य सभी कुंवारे हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed