फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five Voters Awarded for Noteworthy Services, including Buttrohi

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बटरोही समेत पांच विभूतियां सम्मानित 

Mon, 30 Oct 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Mon, 30 Oct 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five Voters Awarded for Noteworthy Services, including Buttrohi
नैनीताल में प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. बटरोही को सम्मानित करते आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। साह-चौधरी समाज की ओर से रविवार को शैले हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2016-2017 में हाइस्कूल, इंडरमीडिएट में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छह मेधावी बच्चों समेत 14 बुजुर्गों को सम्मनित किया गया। मुख्य अतिथि आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अपनी अलग पहचान बनाने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने नगर के विकास, पर्यावरण संरक्षण, झील संरक्षण समेत होटल के कक्ष में कुमाऊंनी शिल्प, ऐपण, कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसने को कहा। साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष प्रो. जीएल साह ने वर्ष 2003 से अब तक सम्मानित लोगों की जानकारी दी। शैलेंद्र साह, आभा साह, कविता साह, संगीता पंत ने संचालन किया।
विज्ञापन


वहां विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, समाज के सचिव सुरेश चंद्र चौधरी, समाजसेवी मारुति नंदन साह, कैलाश सुयाल, मनोज साह, एमसी पांडे, विनय साह, आलोक साह, राजेंद्र साह, ज्योति प्रकाश, ब्रज साह, अक्षय साह, मोहन लाल साह, आलोक साह, राजेंद्र लाल साह, बृज साह, हरीश साह, मोहन साह, अतुल साह, नवीन चंद्र साह, महेश लाल साह, किशन लाल साह, मनोज साह, हर्ष साह, गीता साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में इनका सम्मान हुआ 
 समाजसेवी गंगा प्रसाद साह, पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत, साहित्यकार प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, इतिहासकार, पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक, अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनूप साह को नैनी सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान मिला। वर्ष 2016-2017 में हाइस्कूल, इंटरमीडिएट में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों आयुष साह, प्रियांशी साह, प्रज्ञा साह, ए. साह, सिमरन साह, वत्सला साह समेत बुजुर्गों मंगल प्रसाद साह, पुष्पा साह, रमा साह, चंपा साह, मोहन लाल साह, डीएल साह, हरिप्रिया साह, गंगा साह, चंपा साह, पदमा साह, जगदीश लाल साह, नंदी साह, खष्टी चौधरी, नंदी गंगोला को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed