फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five school vehicles of Nainital district seized in school vehicle checking campaign

स्कूल वाहन चेकिंग अभियान में नैनीताल जिले के पांस स्कूल वाहन हुए सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five school vehicles of Nainital district seized in school vehicle checking campaign
निजी स्कूल में स्कूल वाहनों की चेकिंग करती आरटीओ (प्रवर्तन) की टीम - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ विभाग स्कूल संचालकों पर सख्ती दिखा रहा है। इसके लिए लगातार तीन दिवसीय स्कूल वाहनों का चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन भी हल्द्वानी संभाग के तीन जिलों में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें सर्वाधिक खामियां नैनीताल जिले के ही स्कूल वाहनों में पाई गई हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी संभाग के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिले में आरटीओ ( प्रवर्तन) की टीमें स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं। यह अभियान पांच जुलाई को शुरू किया गया था। इसमें जहां पहले दिन ऊधमसिंह नगर के सर्वाधिक स्कूली वाहनों में कमियां पाई गईं थीं तो वहीं दूसरे दिन नैनीताल जिले में संचालित स्कूलों के वाहनों में कमियों का भंडार मिला है। आरटीओ ( प्रवर्तन) नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार को चले अभियान के दौरान छोटी-मोटी कमियों के चलते जहां नैनीताल जिले के 65 स्कूल वाहनों के चालान किए गए वहीं बड़ी लापरवाही के पकड़े जाने पर छह स्कूली वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर के 82 और चंपावत जिले के सात स्कूल वाहनों के चालान काटे गए। हल्द्वानी के 56 वाहनों के चालान हुए और एक वाह नसीज किया गया। बताया कि सात जुलाई को भी यह अभियान जारी रहेगा। अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हल्द्वानी, यूएस नगर, टनकपुर, रामनगर समेत टीटीओ नैनीताल, रामनगर, इंटरसेप्टर हल्द्वानी में टीटीओ हल्द्वानी, काशीपुर, यूएस नगर, पुलभट्टा की टीमें तैनात रहीं।
विज्ञापन

एक निजी स्कूल के 15 स्कूली वाहनों में निकली खामियां
आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने मंगलवार को हल्द्वानी के काठगोदाम रोड स्थित तीन निजी स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को एक स्कूल में पहुंची आरटीओ (प्रवर्तन) की टीम ने 15 वाहनों का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक इन वाहनों में कागजात संबंधी मानक तो पूरे मिले लेकिन कुछ वाहनों में प्राथमिक स्वास्थ्य किट (फर्स्ट एड बॉक्स) और दवाओं जैसी छोटी खामियां नजर आई। इनके लिए टीम ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित भी किया गया। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही तीनों स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed