फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   six month old baby dies after car falls into ditch in Salt, Almora

Accident: अल्मोड़ा में सल्ट के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह महीने के मासूम की मौत; मां, नानी समेत तीन घायल

Sat, 22 Jun 2024 07:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Jun 2024 07:13 AM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह महीने के बच्चे की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हैं।

विज्ञापन
six month old baby dies after car falls into ditch in Salt, Almora
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल की ओर जा रही एक कार सल्ट के डोटियाल के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में अपनी मां के साथ सवार छह महीने के मासूम की मौके पर मौत हो गई। मां, नानी और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस की मदद से सीएचसी देवायल पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पौड़ी गढ़वाल के धमंडपुर, कोटद्वार निवासी अमित नेगी (32) पुत्र उमेद सिंह अपनी भाभी किरन नेगी (23) पत्नी दीपक नेगी को अपनी कार संख्या यूके-15 बी- 8057 से उनके मायके पौड़ी गढ़वाल के आसूबाखली गांव की ओर जा रहे थे। किरन के साथ कार में उनका छह महीने का मासूम बेटा वंश भी था। रास्ते में किरन की मां जो अपने मायके किनगोड़ीखाल आई हुई थी, वह भी उनके वाहन में सवार हो गई। गौलीखाल वाला मार्ग काफी खराब होने के कारण अमित ने डोटियाल होते हुए जाना उचित समझा। देर शाम झिमार से डोटियाल जाने वाले मार्ग पर उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई और उसने घटना की जानकारी फोन से अपनी बहन दीपा को दी। दीपा से जानकारी मिलने के बाद उनके भाई ने पुलिस और इमरजेंसी सेवा 108 से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सल्ट थाने के एसआई मोहन चंद्र टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए लेकिन टीम को घटनास्थल की जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- 
लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव: शादी कर पांच लोगों को ठग चुकी है महिला, दहशत में लोग; तीन में पाए गए लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस आसपास के लोगों की मदद से किरन और उसके परिजनों तक पहुंची। रेस्क्यू शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। एसआई मोहन चंद्र ने बताया कि हादसे में छह माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवायल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


कार हादसे में तीन घायलों को 108 सेवा के जरिए अस्पताल लाया गया था जिनकी हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

-
डाॅ. अक्षय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी देवायल।

गौलीखाल के रास्ते ही चले जाते तो शायद बच जाती वंश की जान
कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल की ओर जा रहे अमित नेगी ने गौलीखाल मार्ग के खराब होने के कारण डोटियाल वाले मार्ग से गांव तक पहुंचना उचित समझा। झिमार से डोटियाल तक मार्ग की हालत भी काफी खस्ता है इसका अमित को अंदाजा नहीं था। घटनास्थल पर सड़क खराब होने के कारण उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अगर अमित ने मार्ग बदलने की नहीं सोची होती तो शायद यह हादसा न होता। वहीं अगर यह सड़क भी ठीक होती तो वह और उसके परिजन घटना का शिकार न बनते और उसके मासूम भतीजे को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। अगर समय रहते पुलिस को घटनास्थल की जानकारी मिलती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।

कोटद्वार में भाजपा के पदाधिकारी रहे चुके हैं अमित
कार हादसे में घायल अमित नेगी कोटद्वार में भाजपा के पदाधिकारी रह चुके हैं। घटना की सूचना जैसे ही कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर के भाजपा नेताओं को मिली तो वह दूरभाष से हादसे के बारे में इधर उधर जानकारी जुटाने में जुट गए। अमित नेगी लैंसडाउन के विधायक महंत दिलीप सिंह रावत के करीबियों में भी एक हैं। इसलिए उनके रामनगर पहुंचने से पहले ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का रामनगर अस्पताल में एकत्र होना शुरू हो गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed