फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five houses broken in the district due to excessive rainfall

अतिवृष्टि से जिले में टूटे पांच मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five houses broken in the district due to excessive rainfall
अतिवृष्टि से टूटा कांडा तहसील के ग्राम धपोलासेरा निवासी अनिल सिंह का मकान। - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़/कांडा/बागेश्वर। अतिवृष्टि से जिले में पांच मकान टूट गए। संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षकों ने क्षति का आकलन कर तहसील कार्यालयों के माध्यम से डीएम कार्यालय को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसील कांडा क्षेत्र के ग्राम पंगचौड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, ग्राम धपोलासेरा सानिउडियार निवासी अनिल सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। तहसील गरुड़ में ग्राम अयारतोली क्षेत्र वज्यूला निवासी आनंदी देवी पत्नी स्व. कमल सिंह, ग्राम असों निवासी हयात सिंह पुत्र बहादुर सिंह, ग्राम फल्टनिया निवासी नंदी देवी पत्नी मोहन राम का मकान टूट गया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि प्रदान की है। प्रभावित परिवार अपने निकटवर्ती, भाई, पड़ोसी, रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed