फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five day photography workshop started

पांच दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला हुई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five day photography workshop started
रामनगर के रिंगोड़ा में शुरू हुई फोटोग्राफी कार्यशाला में बच्चों को जानकारी देते हुए वाइल्डलाइफ - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर स्कूली बच्चों की पांच दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला रिगोड़ा स्थित वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी में शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन कार्बेट के उपनिदेशक नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन

उपनिदेशक नीरज शर्मा ने कहा की वर्तमान परिस्थितियों में स्कूली बच्चों के बीच इस प्रकार की कार्यशाला कराए जाने की अधिक आवश्यकता है। कार्यशाला से बच्चे प्रकृति की जैव विविधताओं को भलीभांति समझ सकेंगे। उन्होंने बच्चों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कॉर्बेट पार्क के बाघों के संबंध में भी बच्चों को अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यशाला में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने कहा कि फोटोग्राफी कैमरे को चला लेना भर नहीं है बल्कि यह मन की एक ऐसी स्थिति है जो वाइल्ड लाइफ के प्रति सकारात्मक सोच भी पैदा करती है। पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने बच्चों को प्रकृति की विविधताओं की जानकारी दी। कार्यशाला में नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के 30 बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे भी भागीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर कल्पतरु वृक्ष मित्र के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा ने भी बच्चों को प्रकृति संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा कि पांच दिन की कार्यशाला में बच्चों को फोटोग्राफी के विविध पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर दीप मेलकानी, हरिशंकर ममगाई, प्रमोद कांडपाल, तरुण, किरण पल्याल, बबीता बिष्ट, सुमित कुमार, हरीशंकर देव, गोपाल बिष्ट, सुमित लोहनी, करमजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed