फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five buses from UP caught for carrying passengers going to Delhi

Nainital News: दिल्ली की सवारी भरने पर यूपी की पांच बसें पकड़ीं

Tue, 23 Jul 2024 07:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Five buses from UP caught for carrying passengers going to Delhi
हल्द्वानी। परिवहन अधिकारियों ने तय शेड्यूल के बिना रोडवेज परिसर से दिल्ली की सवारियां भर रहीं यूपी रोडवेज की पांच बसों को पकड़ लिया। हालांकि चालक-परिचालक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही संबंधित डिपो प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्य केंद्र प्रभारी इंदिरा भट्ट के साथ हल्द्वानी डिपो परिसर में खड़ी यूपी परिवहन निगम की बसों की चेकिंग की। इस दौरान मुरादाबाद, बरेली और आसपास के डिपो की बसों में बिना अनुमति दिल्ली की प्लेट लगाकर सवारियां भरी जा रही थीं। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी सवारियों को उतरवाया गया। सहायक महाप्रबंधक सुरेंद सिंह बिष्ट ने बताया कि गलत तरीके से सवारियां भरने के कारण हल्द्वानी और काठगोदाम की बसें खाली रह जाती हैं। इससे उत्तराखंड परिवहन निगम को राजस्व की हानि हो रही है। क्षमा याचना करने पर संबंधित बसों के चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन




22 वाहनों का चालान

हल्द्वानी। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट के निर्देशन में पदमपुरी रोड पर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण 22 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed