{"_id":"6a4568c770f99777c3092e35","slug":"firing-on-a-chassis-running-on-the-highway-female-passerby-injured-by-bullet-shrapnel-kitchha-news-c-242-1-shld1013-143715-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईवे पर दौड़ती चेसिस पर फायरिंग, महिला राहगीर गोली के छर्रों से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईवे पर दौड़ती चेसिस पर फायरिंग, महिला राहगीर गोली के छर्रों से घायल
Thu, 02 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। पुलभट्टा क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। अशोक लेलैंड की चेसिस मुंबई लेकर जा रहे चालक पर कार सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन पास से गुजर रही बाइक पर सवार महिला साहिस्ता बी गोली के छर्रों से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार, जगजीत सिंह सोमवार रात करीब 9:20 बजे दोपहरिया से अशोक लेलैंड की चेसिस लेकर खालापुर (पनवेल, मुंबई) के लिए निकला था। आरोप है कि गांव के बाहर मारुति ब्रेजा और बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार जितेंद्र चौधरी उर्फ विरथ चौधरी, हरमन, विक्रमजीत, निरंजन सिंह उर्फ नीरू निवासी ग्राम डिबडिबा थाना बिलासपुर और सर्वजीत बजवा उर्फ साबा निवासी मुल्लाखेड़ा थाना भोट (जिला रामपुर) ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
जगजीत ने किसी तरह वाहन की रफ्तार बढ़ाकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावर सिरौलीकलां चौराहा, खालसा ढाबा और गौलापुल तक उसका पीछा करते हुए लगातार गोलियां चलाते रहे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रही बाइक पर सवार महिला साहिस्ता बी गोली के छर्रों की चपेट में आकर घायल हो गई। चालक किसी तरह वाहन को पुलभट्टा थाने की ओर ले गया जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चेसिस की बॉडी और बैकलाइट पर गोली लगने के निशान मिले। जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते हैं और इससे पहले भी वे उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं जिसकी रिपोर्ट बिलासपुर थाने में दर्ज है। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी और कोतवाल रवि सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ