फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing in MUNAKOT

मूनाकोट में चली गोली, युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firing in MUNAKOT
कैलाश चंद(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/झूलाघाट। मूनाकोट विकासखंड के मझेड़ा गांव में सोमवार शाम गलती से गोली चलने के कारण तीन दिन पहले क्वारंटीन से घर आए युवक की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार शाम मझेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय कैलाश चंद पुत्र महेश चंद की गोली लगने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने बताया कि शाम को कैलाश चंद अपनी मां विमला देवी के साथ घर के बरामदे में बैठक चाय पी रहे थे। इसी दौरान गांव का ही 25 वर्षीय युवक विनोद चंद बंदूक को लोड कर शिकार करने के लिए जंगल जा रहा था। उससे अचानक गोली चल गई जो कैलाश चंद के सीने में जाकर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घायल अवस्था में कैलाश चंद को सड़क तक लेकर आए। यहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उनके साथ गांव गई टीम में भरत मेहता, ऋषेंद्र सामंत, राजेंद्र बथियाल भी थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही क्वारंटीन से घर आया था कैलाश
पिथौरागढ़/झूलाघाट। कैलाश चंद कोविड के कहर के बाद कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था। वह 14 दिन का संस्थागत क्वारंटाइन पूरा करने बाद तीन दिन पहले ही घर पहुंचा था। किसे पता था कि घर पहुंचने के बाद ऐसा होगा। कैलाश के परिवार में उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक किसके नाम पर है,पता लगा रही राजस्व पुलिस
राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मेहता ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि बंदूक किसक नाम पर है। उन्होंने बताया कि बंदूक काफी पुरानी है। लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है आरोपी युवक
मझेड़ा गांव में गैर इरादतन हत्या का आरोपी युवक विनोद चंद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने गलती से गोली चलने की बात कबूल की है।

मझेड़ा गांव में राजस्व पुलिस घटना स्थल की  जांच करते हुए

मझेड़ा गांव में राजस्व पुलिस घटना स्थल की जांच करते हुए- फोटो : PITHORAGARH

युवक की गोली लगने से हुई मौत के बाद रोते बिखलाते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी

युवक की गोली लगने से हुई मौत के बाद रोते बिखलाते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed