फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Home of Nagilagaon

धरमघर के नागिला गांव में लगी आग नौ बकरी और एक बैल जलकर खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire in Home of Nagilagaon
बेड़ीनाग विकासखंड के नागिला गांव में आग से जला मकान। - फोटो : PITHORAGARH
धरमघर (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड के नागिला गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गोशाला में बंधी नौ बकरियों और एक बैल की मौत हो गई जबकि एक भैंस को ग्रामीणों ने बचा लिया। हादसे में पीड़ित परिवार को 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के स्व. टीका राम की पत्नी गोदावरी देवी के घर में अचानक लग गई। रसोई घर में रखे सिलिंडर के धमाके से परिवार को आग लगने का पता चला। तभी वहां सो रही तारा जोशी, छह वर्षीय खुशी जोशी, चार वर्षीय कविता, डेढ़ वर्षीय भावना ने घर से निकलकर जान बचाई। तारा जोशी के पति मोहन जोशी का 11 दिन पहले निधन हो गया था। उनके पीपलपानी की तैयारी चल रही थी। पीपलपानी से एक दिन पहले यह हादसा हो गया। घर आग से करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। करीब 30 हजार रुपये जल गए। यह रुपये तारा के पति मोहन के पीपलपानी के लिए रखे थे। हादसे में बिस्तर, राशन, तांबे के घड़े आदि सामग्री भी जल गई। इस कारण बेघर परिवार को रिश्तेदारों के घर शरण लेनी पड़ी। कानूनगो सुरेश पंत और राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार टम्टा ने बृहस्पतिवार मौका मुआयना किया। बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने मौके से एसडीएम अभय प्रताप सिंह को फोन कर सूचना दी। उन्होंने आग के कारणों का पता लगाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। बीडीओ आरसी नौटियाल का कहना है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। ग्राम प्रधान मंजू जौहर और बीडीसी सदस्य सतीश जोशी, मनोज पाठक ने पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

न बर्तन बचे न सामान कहां जाएगा परिवार
धरमघर (पिथौरागढ़)। धरमघर के नागिला गांव में गोदावरी देवी के घर में आग लगने से पूरा घर जल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे में पीड़ित परिवार के पास न राशन बचा है और न ही कपड़े और बर्तन। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से परिवार की मदद और आवास देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed