{"_id":"69a5eb473e5761fdff0e527b","slug":"fire-department-on-alert-for-holi-teams-and-equipment-to-be-ready-nainital-news-c-238-1-shld1020-123284-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होली पर दमकल विभाग अलर्ट, टीम और उपकरण रहेंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होली पर दमकल विभाग अलर्ट, टीम और उपकरण रहेंगे तैयार
विज्ञापन
नैनीताल। होली पर्व के मद्देनजर अग्निसुरक्षा के लिए दमकल विभाग को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार ने अग्निशमन अधिकारियों को त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
सीएफओ ने एफएसओ डीएस नेगी को निर्देशित किया कि होली के दौरान सभी फायर स्टेशन पूरी तरह सक्रिय रहें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम एक्टिव मोड पर रहे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फायर कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के साथ अग्निशमन वाहनों को हर समय तैयार रखा जाए। दमकल विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि होलिका दहन के दौरान सावधानी बरतने के साथ ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखें।